Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

धूमधाम से मनाई छठ पूजा, अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
कार्तिकमास में मनाए जा रहे छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को आज महिलाओं की और से रखे गए निर्जला व्रत के बाद सैकड़ों महिलाएं सूर्य अर्घ्य के लिए बनाए घग्घर घाट पर पहुंची। जीरकपुर, डेराबस्सी व लालड़ू में कई जगह सूर्य अरग के लिए घाट बनाये गए थे।  (MOREPIC1)

महिलाओं ने तरह तरह के बनाए गए पकवानों का अर्घ्य सूर्य देव को लगवाया। रविवार बाद दोपहर घग्घर, डेराबस्सी के राम तलाई मंदिर पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग गया और एक से डेढ़ किलोमीटर लंबी कतार रोड में पूजा को उतरी महिलाओं की लगी देखी गई। मुबारिकपुर में बनाए गए तालाब पर मौजूद ज्यादातर महिलाएं जहां खुशी से फूले नहीं समाई, वहीं प्रशासन की और से कोई भी प्रबंध ना किए जाने की वजह से उनमें रोष झलका। सूर्योपासना के पर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया। जीरकपुर में मेला ग्राउंड में बनाए पंडाल पर हजारों व्रतियों ने अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। चार दिनों के इस अनुष्ठान के अंतिम दिन सोमवार सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे और इसी के साथ छठ पूजा का समापन हो जाएगा। फल और पकवान लेकर हजारों व्रती पानी के घाटों पर पहुंचे। आम से लेकर खास तक के लोग भक्ति में डूब गए। छठ को लेकर पूरी पूर्वांचल बिरादरी भक्तिमय हो गई, और पानी के तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।  (MOREPIC2)