Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

नई आबादी में मजदूर की बीवी फंदे से लटकी, मौत

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
स्थानीय नई आबादी गली नंबर 5, में एक महिला की फंदे पर लटकी लाश बरामद हुई है। सूचना मिलने पर नगर थाना नंबर दो की पुलिस मौके पर पहुंची और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला एव सोनू ग्रोवर की मदद से लाश को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार नई आबादी छोटी पौड़ी नंबर 5 में एक किराए के मकान में रहने वाली महिला राजकुमारी पत्नी राजू ने दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। गौरतलब है कि मृतक महिला का पति राजू लुधियाना स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और वह वहीं पर रहता है वह कुछ दिनों बाद अपने परिवार के पास आता है, मृतक के 5 और एक 7 साल की दो बेटियां हैं।