Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
पंजाब Trending

नए हथियार लाइसेंस जारी करने पर कोई पाबंदी नहीं

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस हैडक्वाटर सुखचैन सिंह गिल ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नए हथियार लाइसेंस जारी करने और आत्म-रक्षा लिए इनको अपने पास रखने पर कोई पाबंदी नहीं है।
हथियारों के प्रदर्शन के खि़लाफ़ शुरु की गई मुहिम संबंधी भ्रामक अफवाहों को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपना लाइसैंसशुदा हथियार अपने पास रख सकता है, परन्तु केवल दिखावे या किसी को डराने- धमकाने के लिए इसका प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह नए हथियार लाइसेंस अच्छी तरह सत्यापित करने के उपरांत किसी व्यक्ति को खतरे सम्बन्धी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मेरिट के आधार पर जारी किए जा रहे हैं। इस मुहिम के अंतर्गत लाइसैंसधारकों के पते को सत्यापित करने के साथ-साथ लाइसैंसशुदा हथियारों की पड़ताल भी की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि लोगों को हथियारों के प्रदर्शन करने से रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें हटाने के लिए 72 घंटों का समय दिया गया था।
आई.जी.पी. ने कहा कि इसके साथ ही नफऱती अपराधों सम्बन्धी मामलों में सख़्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने सभी सी.पीज/एस.एस.पीज. को नफऱत फैलाने वालों, जो सामाजिक और आपसी-भाईचारे के ताने-बाने को तोडऩे की कोशिशें करते हैं, के खि़लाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए भी कहा।