Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

नकली इंतकाल करने, 15000 रुपए रिश्वत के आरोप में पटवारी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राजस्व हलका जलालबाद, तहसील खडूर साहिब, जि़ला तरनतारन में तैनात एक राजस्व पटवारी बलविन्दर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत और कृषि योग्य ज़मीन का नकली इंतकाल दर्ज करने के लिए गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस जांच के आधार पर ब्यूरो ने शिकायतकर्ता बरजिन्दर सिंह और उसके भाई हरजिन्दर सिंह, निवासी गाँव खब्बे डोगरां, जि़ला तरनतारन की साझी कृषि योग्य ज़मीन के इंतकाल और विभाजन करने सम्बन्धी पड़ताल की है। जिसके दौरान पता लगा कि उपरोक्त राजस्व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता की पारिवारिक ज़मीन का विभाजन करने और इंतकाल करवाने के लिए उनके गाँव खब्बे डोगरां के पूर्व सरपंच बलविन्दर सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के भाई से 15,000 रुपए लिए थे।
दोषों के सही पाए जाने के उपरांत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और आइपीसी की धारा 409, 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

0 Comments