डेराबस्सी, कृत्रिका:
शहर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर के कारण शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से शहर वासी शहर में लगे गंदगी के ढेरों से निजात दिलवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। शहरवासियों को अब नई चुनी नगर काउंसिल की टीम से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन अभी काम शुरू नहीं किया गया है।
जानकारी मुताबिक शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह से विफल होती जा रही है। इससे भी बड़ी समस्या शहर में लगे गंदगी के ढेर हैं। सफाई सेवक लोगों के घरों से कूड़ा करकट उठाकर शहर में अलग-अलग जगह ढेर लगा देते हैं। जहां से ट्रॉली में भरकर उसको गांव सैदपुरा में स्थित डंपिंग ग्राउंड में भेज दिया जाता है। इस समय नगर सफाई सेवकों की ओर तहसील रोड पर, रामदासिया मोहल्ले में, कॉलेज रोड पर, बरवाला रोड पर, वार्ड नंबर 18 में, हेबतपुर रोड, गुलाबगढ़ रोड सहित अन्य जगह ढेर लगा दिए जाते हैं। गंदगी के यह ढेर लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। इनमें से जहां पूरा दिन गंदी बदबू आती रहती है। इसके अलावा सारा दिन संरक्षित पशु इस पर मुंह मारते रहते हैं। तहसील रोड पर लगा गंदगी का ढेर इस समय शहर में सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़क है। (MOREPIC1)
नगर काउंसिल से महज 100 मीटर की दूरी पर भी गंदगी का ढेर लगा हुआ है। गंदगी का यह आलम होता है जहां सारी गंदगी सड़क पर फैल जाती है। जिस कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों को भारी परेशानी आती है। जहां एक तरफ लोग डेंगू जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर गंदगी की समस्या से भी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिससे बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लंबे समय से शहर वासी इसको यहां से हटाने की मांग कर रहे हैं।
शहर के हर क्षेत्र में सफाई कर्मचारी लगाए हुए हैं, शहर को साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। जहां भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं उन्हें जल्द ही सफाई कर्मचारियों को भेजकर उठवा लिया जाएगा। शहर में गंदगी की समस्या का जल्द हल किया जाएगा। – – – आशु उपनेजा, अध्यक्ष, नगर काउंसिल डेराबस्सी।