Sunday, 20 September 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक
पंजाब Trending

नशा तस्करी रैकेट का पर्दाफाश; 12 किलो हेरोइन समेत एक काबू

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
सरहद पार से नशीले पदार्थों के नैटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्ज़े से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद करके अमरीका आधारित तस्कर सरवन सिंह द्वारा चलाए जा रहे सरहद पार नशा तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी।
जि़क्रयोग्य है कि सरवन सिंह, जिसकी गिरफ़्तारी पर 2 लाख रुपए का इनाम है, नामी नशा तस्कर रणजीत उर्फ चीता का भाई है और 532 किलो हेरोइन के मामले में वांछित है। जि़क्रयोग्य है कि रणजीत उर्फ चीता को भी 532 किलो हेरोइन के मामले में मई 2020 में गिरफ़्तार किया गया था। बताने योग्य है कि रणजीत चीता जुलाई 2019 में आईसीपी अटारी में कस्टम विभाग द्वारा ज़ब्त की गई हेरोइन के 532 पैकेट की तस्करी का मास्टरमाईंड था और जिसकी एनआईए द्वारा जांच की जा रही है।
पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान अमृतसर के नरायणगढ़ के निवासी राहुल के रूप में हुई है। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उसकी हौंडा अमेज़ कार को भी ज़ब्त कर लिया है, जिसमें वह सफऱ कर रहा था।
डीजीपी यादव ने बताया कि यह जानकारी मिलने के उपरांत स्वर्ण सिंह के साथियों ने ड्रोन के द्वारा फेंकी गई हेरोइन की खेप प्राप्त की है और वह इसको किसी अन्य व्यक्ति को पहुँचाने जा रहे हैं, इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल ( एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर ने अमृतसर शहर के क्षेत्र में एक विशेष पुलिस चैकिंग की और दोषी राहुल को उसकी हौंडा अमेज़ कार में से 12 पैकेट हेरोइन, जिनका वजऩ 1-1 किलो है, बरामद करके उसे गिरफ़्तार कर लिया।
डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार दोषी व्यक्ति सीधे तौर पर अमरीका आधारित तस्कर सरवन सिंह के संपर्क में था और पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी कर राज्य भर में सप्लाई करता था।
अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि मुलजिमों के अगले और पिछले संबंधों के बारे में पता लगाने और ड्रग सप्लायरों, डीलरों और उनके खरीददारों के पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिम द्वारा अब तक खऱीदे गए नशीले पदार्थों की कुल मात्रा का पता लगाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
इस सम्बन्धी एन.डी.पी.एस एक्ट की धाराएं 21, 25 और 29 के अधीन पुलिस स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल अमृतसर में एफ.आई.आर. नं. 44 तारीख़ 22.10.2023 को केस दर्ज किया गया है।