Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

नशे में धुत युवक को चोरी करते पकड़ा, बरामद हुए नशे के इंजकेशन

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शहर में चोरी व नशे का कारोबार जोरों से फल फूल रहा है और पुलिस को खबर तक नही है। नशे की लत को पूरा करने के लिए नशेड़ी युवक शहर में चोरियां कर रहे हैं और पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही करती है। बुधवार को फ्रेंड्स एनकलेव में स्थनीय लोगों ने सुबह दस बजे निर्माणाधीन इमारत से लोहा चुराते हुए एक युवक को पकड़ लिया, जो नशे में धुत था और उसके जेब से नशे के इंजेक्शन भी बरामद हुए। जिसकी स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाई और पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन दो घंटे तक पुलिस नही आई तो लोगों ने नशेड़ी युवक की मां को मौके पर बुलाया और युवक को मां के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद रपिंदर सिंह चीमा, बलजीत सिंह सैनी, अमनदीप सिंह, सूच्चा सिंह, हरप्रीत सैनी ने बताया कि फ्रेंड्स एनकलेव सोसाइटी में कुछ लोगों ने चोर को पकड़ा था जिसकी सूचना उन्हें मिली तो वह मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने नशेड़ी युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह जीरकपुर के आदर्श एनकलेव में रहता है और काफी समय से नशा करने का आदि है। वह नशे के लिए छोटी मोटी चोरी कर लेता है और नशे की पूर्ति करता है। नशेड़ी युवक ने बताया कि नशे की सप्लाई सचिन नाम का एक व्यक्ति जीरकपुर में ही दें जाता है। जब स्थानीय लोगों ने नशेड़ी युवक की सचिन नामक सप्लायर से फोन पर बात करवाई तो सप्लायर पहले पूरी तरह छानबीन की और फिर उसे सप्लाई देने के लिए सिंहपुरा चौक पर बुलाया। लोगों ने बताया कि जब उन्होंने सचिन नामक सप्लायर के फोन को ऐप से चैक किया तो उसपर रजत मुबारिकपुर लिखा आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह जीरकपुर थाने गए ओर शिकायत देनी चाही तो पुलिस ने शिकायत नही ली ओर उन्हें बोला कि उसे नशा छुड़ाओ केंद्र में भेज दो। जिसके बाद दो घंटे तक वह मौके पर रहे ओर पुलिस नही आने पर उन्होंने नशेड़ी युवक की मां को मौके पर बुलाया ओर वीडियो बनाकर युवक को उसकी मां के हवाले कर दिया। वहीं लोगों ने बताया कि ऐसे युवक नशे की लत को पूरा करने के लिए घरों में चोरी करते हैं और पकड़े जाने पर भी पुलिस कोई कार्रवाई नही करती, तो लोग पुलिस पर क्या विश्वास करें।

मुझे वीडियो भेज दो अगर कोई ऐसी बात है तो मैं चैक करवा लेता हुआ। युवक को नशा छुड़ाओ केंद्र भेजने की व्यवस्था भी कर लेते है और अगर सप्लायर जीरकपुर में नशा सप्लाई करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। मैं खुद चैक कर लेता हूं।
—विक्रम बराड़, डीएसपी जीरकपुर