Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

नामी कंपनी का नकली सामान बेचने वाले फैक्ट्री मालिक को किया गिरफ्तार, केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
टाटा, कैस्ट्रॉल और बॉश कार जैसी नामी कंपनियों के नकली उत्पाद बेचने के आरोप में एक फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह सेखों ने बताया कि टाटा, कैस्ट्रोल और बॉश कंपनी के संचालन प्रबंधक सतीश कुमार निवासी दिल्ली ने शिकायत में कहा है कि बरवाला सड़क में स्थित हंसा इंडस्ट्रियल पार्क के प्लांट नंबर 111 में चल रही ओम पेट्रो ल्यूब नाम की फैक्ट्री के मालिक टाटा कंपनी सहित अन्य कंपनियों के नकली सामान और स्पेयर पार्ट्स बेचता है। इस पर पुलिस टीम ने कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा तो प्रदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश फ्लैट नंबर 73बी विक्टोरिया जीरकपुर को नकली सामान सहित काबू किया। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए एक लुब्रिकेटेड सामग्री का उत्पादन करती है, जिसमें 20 लीटर की पैकिंग बकेट होती है। उक्त आरोपी उक्त नकली सामग्री को अपनी फैक्ट्री की आड़ में बेच रहा था। उक्त बाल्टी का रेट 1800 के आसपास था आरोपी उस बाल्टी को करीब 1000 रुपये में दुकानदारों को बेच रहा था। मौके से टाटा कंपनी के 20-20 लीटर नकली ब्रांड की 240 बाल्टी, कैस्ट्रोल कंपनी के 900 एमएल के 217 बॉक्स, बॉश कंपनी के ब्रेक फाउल के करीब 132 बॉक्स व अन्य नकली सामान बरामद कर उक्त आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि टाटा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उक्त आरोपी को जमानत दे दी। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपी बड़े-बड़े मटेरियल के ड्रम मंगवाकर फैक्ट्री में छोटे-छोटे बक्सों में भरकर नकली स्टीकर लगाकर बेचते थे। मौके से खाली डिब्बे और स्टिकर भी बरामद किए गए हैं।

0 Comments