Sunday, 07 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब Trending

पंचतत्व में विलीन हुए चौधरी राय सिंह भादू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
इलाके के प्रसिद्ध जमींदार एवं डीपीएस अबोहर के चेयरमैन चौधरी राय सिंह भादू जिनका शुक्रवार को निधन हो गया था उनका शनिवार शाम को डीपीएस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्हें उनके पुत्र कुणाल भादू ने मुखाग्नि दी।
इस मौके पर चौधरी राय सिंह भादू को अंतिम विदाई देने एवं भादू परिवार के प्रति संवेदना जताने हेतु जनसैलाब उमड़ पड़ा।क्या आम क्या खास हर कोई वहां उपस्थित था। इस अवसर पर भादू परिवार के रिश्तेदार एवं भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की तरफ से जहां पुष्पचक्र से प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि दी गई, वहीं समधी परिवार से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपिंदर सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी तरहं पूर्व सांसद शेर सिंह घुभाया, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी सुरजीत ज्याणी, पूर्व विधायक अरुण नारंग, अबोहर नगरनिगम के मेयर विमल ठठई, भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी धनपत सियाग, कृष्ण नागपाल, सुधीर नागपाल, विजय नागपाल बब्बू, नरेश खुराना, सिमिगो इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमेन जय प्रकाश मित्तल, आनंद कांसल, सुरेश बांसल, स्वीकार सेठी, राहुल सोमानी, डॉ राकेश अरोड़ा, उमेश फुटेला, अनिल खेतरपाल, स्टीनु जैन, मुख्तयार सिंह सोनी, राजेश भादू, राजीव भादू, पार्षद ठाकर दास सिवान व एडवोकेट देस राज कंबोज, रासा के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, नेतागण, सामाजिक,व्यापारिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई दिग्गज उपस्थित थे जिन्होंने चौधरी राय सिंह भादू को श्रद्धांजलि दी। इसी तरहं डीपीएस अबोहर की प्रिंसिपल श्रीमती लता तेजपाल एवं स्टॉफ ने भी चौधरी राय सिंह भादू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर चौधरी राय सिंह भादू की धर्मपत्नी श्रीमती विजयालक्ष्मी भादू व पुत्र कुणाल भादू सहित समूचे परिवार को उपस्थित लोगों ने ढांढस बंधाया एवं बिछड़ी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।