Sunday, 20 September 2026
Breaking News
उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज
पंजाब Trending

पंजाब के सरकारी कर्मियों के महँगाई भत्ते में 4 प्रतिशत वृद्धि का ऐलान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार के लाखों मुलाजिमों और पैंशनरों को नये साल के तोहफ़े के तौर पर मुख्यमंत्री ने 1 दिसंबर, 2023 से 4 प्रतिशत महँगाई भत्ता (डीए) देने की मंजूरी दे दी है, जिससे महँगाई भत्ता 34 से बढ़ कर 38 प्रतिशत हो गया।
इस सम्बन्धी फ़ैसला आज पंजाब भवन में मुख्यमंत्री द्वारा मुलाजिमों के साथ हुई मीटिंग के दौरान लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से लाखों मुलाजिमों और पैंशनरों को फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा कि मुलाज़िम प्रांतीय प्रशासन का अहम हिस्सा हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के वित्त सचिव के साथ मीटिंग की जायेगी। मान ने स्टेनो टाईपिस्टों के लिए सीनियारता के आधार पर अलग-अलग विभागों में तरक्कियों को यकीनी बनाने के लिए समय-सारणी (टाईम स्केल) तैयार करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि सभी विभागों की मनिस्टरियल सेवाओं में खाली पड़े पदों को तरक्की के द्वारा भरने की प्रक्रिया दो महीनों के अंदर-अंदर यकीनी बनाई जाये। उन्होंने ए. सी. पी स्कीम बहाल करने सहित मुलाजिमों की कई लटकतीं माँगों के समाधान के लिए कमेटी बनाने का ऐलान भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ‘रंगला पंजाब’ सृजन करने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए राज्य सरकार के मुलाज़िम भी प्रेरक के तौर पर काम करेंगे। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली के लिए समर्पित है।