Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस द्वारा राज्यभर में बस अड्डों पर विशेष चैकिंग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्यभर के सभी बस अड्डों पर विशेष तलाशी मुहिम चलाई जिससे जाँच के लिए शक्की व्यक्तियों को काबू किया जा सके। यह कार्यवाही डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर की गई। मुख्यमंत्री मान की तरफ से स्पष्ट संदेश देने के लिए यह अभियान किया गया कि राज्य में असामाजिक तत्वों की कोई जगह नहीं है।
पुलिस कप्तानों की निगरानी अधीन 5000 से अधिक पुलिस कर्मचारी राज्य के बस अड्डों पर लोगों की जांच करने के लिए तैनात थे जिससे लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया जा सके। राज्य के 150 से अधिक बस अड्डों पर किये गए इस ऑपरेशन के दौरान 2000 से अधिक लोगों की तलाशी ली गई।
एडीशनल डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (एडीजीपी) लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा कि एसपी रैंक के अधिकारियों को बस स्टैंडों पर लोगों की चैकिंग करने के लिए तैनात किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पुलिस कर्मियों को सख्ती के साथ हिदायत की थी कि वह इस कार्यवाही के दौरान हर व्यक्ति के साथ दोस्ताना ढंग और विनम्रता के साथ पेश आएं।’’
उन्होंने कहा कि पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यवाहियां बुनियादी पुलिसिंग का भी हिस्सा हैं जिसमें संवेदनशील स्थानों पर चौकसी रखना और किसी भी असुखद स्थिति से निपटने के लिए आगामी तैयारी शामिल है।
ज़िक्रयोग्य है कि ऐसे ऑपरेशन फील्ड में पुलिस की मौजूदगी को दिखाने और आम लोगों में पुलिस का भरोसा बढ़ाने में भी सहायक होंगे।

0 Comments