Friday, 05 June 2026
Breaking News
प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस व बीएसएफ के संयुक्त ऑपरेशन में भारत-पाक सरहद पर हेरोइन तस्करी में 3 किलो हेरोइन, कुआडकापटर ड्रोन बरामद

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चल रही जंग के अंतर्गत सरहद पार तस्करी को बड़ा झटका देते हुये पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बी. एस. एफ.) के साथ सांझे ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान स्थित तस्करों की तरफ से नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पंजाब पुलिस डायरैक्टर जनरल गौरव यादव ने बताया कि आपरेशन दौरान अमृतसर में घरिन्दा के गाँव भैनी राजपूतां के छप्पड़ के नज़दीक खेप डिलेवर करने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कुवाडकापटर ड्रोन समेत कुल 3 किलोग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किये गए हैं।
पंजाब पुलिस और बीएसएफ द्वारा एक हफ्ते से भी कम समय में कई सांझे खोज अभ्यानों दौरान बरामद किया गया यह सातवां ऐसा ड्रोन है। इसके साथ ही अभ्यान के दौरान 14.5 किलोग्राम हेरोइन की प्रभावशाली बरामदगी भी की गई है।
डीजीपी यादव ने बताया कि ड्रोन के द्वारा हेरोइन तस्करी करने की कोशिश के बारे मिली पुख़ता सूचना के बाद, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर तलाशी मुहिम चलाई और घरिन्दा के गाँव भैनी राजपूतां के छप्पड़ के नज़दीक सडक़ के नीचे छुपाए गया एक टूटा हुआ ड्रोन और तीन पैकेट हेरोइन बरामद किये।
अन्य विवरण सांझा करते हुए एस. एस. पी. अमृतसर ग्रामीण सतीन्द्र सिंह ने बताया कि ड्रोन के द्वारा खेप भेजने वाले पाक तस्करों और हेरोइन की खेप प्राप्त करने वाले उनके भारतीय साथियों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
बताने योग्य है कि अमृतसर के घरिन्दा पुलिस स्टेशन में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धारा 21 और 61 और एयरक्राफट एक्ट की धाराओं 10, 11 और 12 के अंतर्गत एफ. आई. आर नंबर 224 तारीख़ 01. 11. 2023 को केस दर्ज किया गया है।