Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव पराली जलाने पर जिला बरनाला में 61 एफआईआर दर्ज आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा
पंजाब

पंजाब में लाईसेंसी हथियारों की समीक्षा करने के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून-व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या के मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के आदेश दिए, ताकि दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दिलाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि पुलिस द्वारा इस संवेदनशील मामले की हरेक पहलू से जांच की जा रही है और इस मामले को बिना किसी पक्षपात से कानूनी निष्कर्ष पर ले जाया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसी आपराधिक घटना को जाति या मजहब की संकीर्ण नजऱ से नहीं देखा जा सकता और इस जुर्म को अंजाम देने वालों को किसी भी सूरत में बख़्शे नहीं जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘‘ऐसी घटनाओं से हमारी सदियों पुरानी भाईचारक सांझ, सांप्रदायिक सद्भावना, आपसी प्यार और एकता की मज़बूत तारों को चोट पहुँचाने की घटिया चालें चली जा रही हैं, जिसको किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जायेगा। मैं पंजाब निवासियों को भरोसा दिलाता हुँ कि हमारी सरकार हर हाल में अमन-शान्ति कायम रखेगी और दुश्मन ताकतों को मुँह-तोड़ जवाब देगी।’’
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सीनियर अफ़सरों को राज्य भर में नाकेबन्दी और शहरों में पुलिस की जगह-जगह तैनाती पर ज़ोर देने के लिए कहा और साथ ही लाईसेंसी हथियारों की समीक्षा करने के भी आदेश दिए, जिससे ऐसी आपराधिक गतिविधियों में हथियारों का प्रयोग के बारे में पता लगाया जा सके।
कानून-व्यवस्था को और मज़बूत बनाने के लिए मान ने राज्य के पुलिस प्रमुख को पुलिस फोर्स को समय का साथी बनाने के लिए आधुनिक प्रशिक्षण देने के आदेश दिए, जिससे पुलिस फोर्स को और अधिक मुस्तैद बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस फोर्स का शानदार कारगुजारी रही है, जिसने आतंकवाद के काले दौर का डटकर सामना किया था।

0 Comments