Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पंजाब रोडवेज की हड़ताल के चलते पूरा दिन परेशान रही सवारियां

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पंजाब रोडवेज व पेप्सू ट्रांसपोर्ट की हड़ताल के चलते पूरा दिन सवारियां परेशान होती रही। दूसरी ओर ऑटो चालकों की चांदी हो गई। पूरा दिन सवारियों को ज्यादा रेट पर इधर उधर ले जाते रहे। जबकि पटियाला चौक पर पूरा दिन सवारियां बसों के इंतजार में परेशान होती रही। पटियाला चौक पर मौजूद पीआरटीसी के मुलाजिमों ने बताया कि पंजाब रोडवेज के बटाला डिपो के निलंबित कंडक्टर सुखदेव सिंह को बहाल करने और 15 कंडकटरों के तबादले रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज के बटाला डिपो के कंडक्टर को 9 नवंबर को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया कि रोपड़ के ब्लाचोर में एक सवारी के पास टिकट नही थी, आगे खड़े टिकट चेकरों ने बस रोक कर चैकिंग की तो एक सवार के पास टिकट नही थी। जिस कारण सवारी के साथ साथ कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया था। जबकि बस में बैठी सवारियाों ने संस्पेंड किए कंडक्टर के हक में कहा था कि इसमें कंडक्टर की कोई गलती नही है, क्योंकि कंडक्टर अपना काम जिम्मेदारी से कर रहा था, लेकिन सवारी ने खुद टिकट नही ली तो यह सवारी की गलती है। उनके खिलाफ ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। जिसके चलते यह रोष धरना हर जगह दिया जा रहा है और उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांग नही मानी जाएगी तब तक हड़ताल पर रहेंगे।  (MOREPIC1)
सरकारी बस सेवा बंद होने से प्राइवेट बस सेवा और ऑटो व कैब वालो की पूरी की चांदी बनी रही। हड़ताल के चलते सवारियों को ज्यादा पैसे देने पड़े। जीरकपुर से राजपुरा व बनुड़ जाने वाली स्वारियों से जहां बस किराया 40 रूपये लगता था वहां 50 से 60 रूपये लिए जा रहे थे। बनुड़ के 20 रूपये की बजाए 30 रूपये लिए गए। मजबूरन सवारियों को ज्यादा पैसे देने पड़ रहे थे। वहीं रोजाना सफर करने वाले राहगीरों ने कहा कि यदि ओर ऐसा चला तो बेहद परेशानी झेलनी पड़ेगी।
पीआरटीसी के मुलाजिमों ने बताया कि उनकी सरकार से मीटिंग हुई थी जो बेनतीजा रही, कल फिर से दोबारा बैठक है। जब तक मीटिंग में कोई हल निकलता तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।