Tuesday, 21 July 2026
Breaking News
विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण
पंजाब Trending

परीक्षा में बैठे 3000 से अधिक उम्मीदवार; 48 उम्मीदवारों का किया जाएगी चयन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिस प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में शुरू होने वाले 14वें कोर्स के लिए 3018 उम्मीदवारों ने दाखि़ला परीक्षा दी।
एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने मोहाली में दो परीक्षा केन्द्रों का औचक दौरा किया। इस दाखि़ला परीक्षा के लिए स्कूल ऑफ ऐमिनेंस फेज 3बी1, मोहाली और बी.एस.एच. आर्य हाई स्कूल, मोहाली, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पी.ए.पी., जालंधर और आर.बी. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बठिंडा में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
उन्होंने बताया कि 150 सफल उम्मीदवारों को बाद में अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिनमें से 48 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को संस्था के समर्पित स्टाफ की योग्य निगरानी अधीन नेशनल डिफेंस अकैडमी (एन.डी.ए.) या इसके बराबर की अकैडमियों के द्वारा हथियारबंद सेनाओं में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मेजर जनरल अजय एच चौहान ने कहा कि इस इंस्टीट्यूट के अब तक 226 कैडिट एन.डी.ए. समेत अन्य सर्विसिज अकैडमियों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस साल दाखि़ला परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में लडक़ों (4100) ने ख़ुद को रजिस्टर किया था।