Monday, 21 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

परेशानी: पानी सप्लाई में नहीं हुआ सुधार, लो प्रेशर की दिक्कत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर में लोगों को पानी की सप्लाई लो प्रेशर से होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। जीरकपुर एमसी शहर में बेहतर पानी सप्लाई का दावा करती है। लेकिन रूटीन में लोगों को पानी को लेकर परेशानी बनी ही रहती है। कहीं ट्यूबवेल खराब है, तो कहीं वाटर सप्लाई लाइनों में लीकेज के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को रूटीन में जितना पानी मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। कई ट्यूबवेल काफी कम पानी दे रहे हैं। ये लगभग फेल होने की स्थिति में हैं। ट्यूबवेल खराब होने पर कई दिनों तक उसकी रिपेयर नहीं हो पाती। इस दौरान लोगों को टैंकर से पानी खरीद कर गुजारा करना पड़ता है। इसके अलावा अक्सर गंदे पानी की सप्लाई के मामले भी सामने आते हैं। पिछले महीने गाजीपुर एरिया में प्रदूषित पानी की सप्लाई होने के कारण कई लोग बीमार पड़ गए थे। जीरकपुर एमसी के ट्यूबवेल्स पर जेनरेटर नहीं लगाए गए हैं। शहर में पानी सप्लाई बिजली पर आधारित है। पानी सप्लाई के समय बिजली बंद हो जाए तो लोगों को बिना पानी के रहना पड़ता है। सुबह 5 बजे पानी की सप्लाई शुरू होती है। इसके अलावा शाम को भी पानी सप्लाई किया जाता है। इस दौरान बिजली न हो तो सैकड़ों घरों में पानी नहीं पहुंचता। ट्यूबवेल्स चालू होने के बाद करीब एक घंटे तक मेन पाइपलाइन में पानी भरता है।
जब पाइपलाइन भर जाती है तब लोग पानी स्टोर करते हैं। पानी का प्रेशर कम होता है इसलिए लोगों को छतों पर रखी टंकियां भरने के लिए मोटर चलानी पड़ती है। बिना मोटर चलाए पानी नहीं पहुंचता। ट्यूवबेल चालू होने के एक घंटे बाद यदि बिजली बंद हो जाए तो पाइपलाइन में पानी भरना बंद हो जाता है। इस दौरान पाइपलाइन में भरे हुए पानी को लोग घरों में मोटर चलाकर टंकियों में स्टोर करते हैं। पाइपलाइन फिर से खाली हो जाती है। इसके बाद अगर बिजली आने पर फिर से ट्यूबवेल चलाए जाएं तो एक घंटे तक पाइपलाइन में पानी भरेगा।

बिना मोटर के घरों तक नहीं पहुंचता पानी:
शहर के ज्यादातर हिस्से में लोगों को पूरे प्रेशर से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। जब तक लोग मोटर नहीं चलाते, तब तक घर में पानी नहीं पहुंचता। वाटर सप्लाई की हालत खराब होने के कारण हर घर में मोटर लगी हुई है। घर में मोटर चलाए बिना ट्यूबवेल्स का पानी ग्राउंड फ्लोर पर भी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसी हालत में अगर मोटर न चलाई जाए तो घर में पानी नहीं पहुंचेगा। जीरकपुर एमसी लोगों के घरों में ट्यूबवेल्स से डायरेक्ट पानी सप्लाई दे रही है। शहर में अलग- अलग सेक्टर्स में जीरकपुर एमसी ने करीब 100 ट्यूबवेल लगा रखे हैं। हरेक वार्ड में पानी सप्लाई करने के लिए दो या तीन ट्यूबवेल्स लगे हुए हैं। इसके बावजूद शहर में कई जगह पानी सप्लाई को लेकर समस्या बनी रहती है।