Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने खाली बर्तनों से किया रोष प्रदर्शन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
वार्ड नंबर 3 व 4 के अंतर्गत गांव मीरपुर में पानी की किल्लत है। लोग लंबे समय से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस समस्या से तंग आकर इस गांव के अंतर्गत आने वाली बावा कॉलोनी के लोगों ने खाली बर्तन लेकर नगर कॉउन्सिल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे संघर्ष को तेज करते हुए जाम लगाने को मजबूर होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलोनी निवासी दविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, नरेश कुमार, ओमवत्ती देवी, विष्णु, लकी, बॉबी, वरिंदर यादव ने कहा कि उनके गांव को कॉउन्सिल में शामिल हुए काफी समय हो गया है लेकिन अब तक वे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि कॉउन्सिल ने उनसे नक्शा पास कराने की फीस समेत संपत्ति कर और अन्य कर वसूलना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए कहा कि सबसे बड़ी पानी की समस्या यहीं है। यहां के लोग लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। कई बार कॉउन्सिल के अधिकारी समस्या के जल्द समाधान के बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें अपने खर्चे पर टैंकर मंगवाने पड़ते हैं।

बात करने पर नगर कॉउन्सिल के कार्यवाहक अधिकारी वरिंदर जैन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने यहां पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि उक्त कॉलोनी में पानी व अन्य समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

0 Comments