Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग को सात बार काटा, अस्पताल में भर्ती

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) गली नंबर सात में एक बार फिर पालतू कुत्ते की ओर से बुजुर्ग को सात बार काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे उपचार केे लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की ओर से कुत्ते केे मालिक पर अस्पताल में एमएलआर भी कटवाई गई है और पुलिस के एएसआई सतपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।  (MOREPIC1)
पीड़ित के आप नेता विजय कंबोज से मुलाकात कर पालतू कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की है। गली नंबर सात निवासी नत्थू राम ने बताया कि गत दिवस वह गली में टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान गली में स्थित एक घर के पालतू कुत्ते ने उसे बुरी तरह सात बार नोच डाला और जख्मी कर दिया। उसके परिजन उसे सिविल अस्पताल में ले गए और उपचार करवाया। नत्थू राम के बेटे मोहनपाल ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को सूचना दे दी गई है। यदि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न की गई, तो संघर्ष किया जाएगा। इधर, इलाके के जागरूक लोगों ने कहा कि घर केे मालिकों को कुत्तों को बंद करके रखना चाहिए। अभी तो व्यक्ति घायल हुआ है, कल तो बड़ा नुकसान भी हो सकता है। इसकेे अलावा प्रशासन व पुलिस को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि उक्त कुत्ते ने पहले भी एक बच्ची को बुरी तरह काट लिया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था।