Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

पीएसपीसीएल का जेई 10000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूजः
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पीएसपीसीएल अलावलपुर, जालंधर जिले के जूनियर इंजीनियर शाम सिंह को बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 10000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि तरलोचन सिंह निवासी गाँव सरमस्तपुरए ज़िला जालंधर की शिकायत पर आरोपी शाम सिंह जेई को गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि वह एक छोटा किसान है और उसने अपने ट्यूबवैल के लिए खेती वाली बिजली आपूर्ति वाले व्यक्तिगत ट्रांसफॉर्मर के लिए अर्जी दी हुई है।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जेई ने पीएसपीसीएल द्वारा उसे ट्रांसफॉर्मर लगाने का दिया काम पहले ही पूरा कर लिया था परन्तु उसने 15000 रुपए रिश्वत की माँग की और सौदा 10000 रुपए में तय हुआ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी को शिकायतकर्ता से 10000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में उसकी जेब से रिश्वत की राशि बरामद की गई।
उन्होंने आगे बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना विजीलैंस ब्यूरो जालंधर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है।