Tuesday, 07 July 2026
Breaking News
चंदे के धंधे में रसीद का क्या काम? कामरेड जगदीश भारद्वाज का जाना एक युग का अंत श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से
हरियाणा Trending

पुलिस की नई युक्ति- खेल गतिविधियों से कर रही नशा मुक्ति

Read in:Hindi

पानीपत, फेस2न्यूज:
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गावो में खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई इस पहल से जुड़ते हुए युवा बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस पहल में पुलिसकर्मी, एक्स सर्विसमैन तथा खिलाड़ी युवाओं के पथ प्रदर्शक का कार्य करते हैं।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का सबसे सशक्त माध्यम है जिससे न केवल युवाओं का शारीरिक विकास होगा बल्कि वे भविष्य में भी कई तरह की फिटनेस परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इसी कड़ी में पानीपत जिला में भी युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 2200 से अधिक युवाओं ने भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। इसी प्रकार, जिला हिसार, भिवानी, दादरी, सिरसा, डबवाली, नारनौल, रेवाड़ी ,नूंह , पलवल ,झज्जर, सोनीपत ,पानीपत, करनाल तथा कुरुक्षेत्र में भी खेल गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस पहल से पुलिस में कार्यरत एसपीओ जिनकी उम्र 50 वर्ष से कम है और जो सेना व पैरामिलिट्री में खेलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, को गांवों में नियुक्त किया गया है। इसके तहत पुलिस विभाग के एसपीओ, पुलिसकर्मियों तथा खिलाड़ियों द्वारा वहां सुबह व शाम को अधिक से अधिक युवाओं को स्टेडियम में आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान ऐसे खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा रही है जो जिला स्तरीय तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि युवा देश का भविष्य है ऐसे में जरूरी है कि उनकी उर्जा का सही दिशा में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को नशामुक्ति अभियान से भी जोड़ा जा रहा है ताकि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में ग्राम व वार्ड प्रहरी भी पिछले कई महीनो से गांव व वार्ड में नशा बेचने वाले तथा खरीदने वाले आरोपियों का रिकॉर्ड तैयार करते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
श्री कपूर ने बताया कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गत वर्ष 1830 जागरूकता अभियान आयोजित किए गए जिसमें 9 लाख 59 हज़ार 205 लोगों ने भाग लिया। इसी प्रकार, नशा तस्कर के खिलाफ अभियान चलाते हुए ब्यूरों द्वारा प्रदेश में गत वर्ष 3823 एफआईआर दर्ज की गई और 5460 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, नशा मुक्ति अभियान के तहत गत वर्ष 1 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व मे साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
श्री कपूर ने आमजन विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।