Sunday, 20 September 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक
पंजाब Trending

पुलिस द्वारा राज्यभर में रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाज़ारों पर तलाशी अभियान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

त्योहारों के सीजन के मद्देनजऱ पंजाब पुलिस द्वारा शनिवार को राज्यभर के सभी रेलवे स्टेशनों, बाज़ारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और इनके आसपास एक विशेष घेराबन्दी और तलाशी ऑपरेशन (सी.ए.एस.ओ.) चलाया गया।
डी. जी. पी. पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर, यह सी. ए. एस. ओ., सभी 28 पुलिस जिलों में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही समय के दौरान चलाया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस टीमों ने सनिफर डॉगज़ (सूँघने वाले कुत्तों) की सहायता के साथ रेलवे स्टेशनों पर आते-जाते लोगों की तलाशी की। इसके बाद शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पुलिस टीमों ने दो-पहिया वाहनों की चैकिंग भी की।  (SUBHEAD)
पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल (स्पैशल डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो निजी तौर पर इस राज्य स्तरीय ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थे, ने बताया कि सभी सीपीज़/ ऐसऐसपीज़ को अपने- अपने अधिकार क्षेत्रों में डीएसपी/ एसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी अधीन अधिक से अधिक पुलिस टीमें तैनात करने के लिए कहा गया था जिससे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
उन्होंने समूह पुलिस मुलाजिमों को सख़्त हिदायत की कि वह इस अभ्यान के दौरान हरेक व्यक्ति के साथ विनम्रता और दोस्ताना ढंग से पेश आएं।
स्पैशल डीजीपी ने कहा कि राज्य के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों, बाज़ारों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शक्की व्यक्तियों की चैकिंग करने के लिए राज्य भर में 5000 से अधिक पुलिस मुलाजिमों वाली 506 पुलिस टीमें तैनात की गई थीं जिससे आम लोगों की कम से कम असुविधा को यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य के 130 से अधिक रेलवे स्टेशनों और अन्य स्थानों पर चलाए गए ऑपरेशन के दौरान 5584 से अधिक लोगों की चैकिंग की गई।
ऑपरेशन के बारे अतिरिक्त जानकारी देते हुये स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने 8 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जबकि कार्यवाही के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है।
जि़क्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने ऑपरेशन के दौरान कम से कम 10898 दोपहिया वाहनों की चैकिंग की, जिनमें से 42 को ज़ब्त किया गया और 699 के चालान किये गए।