Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
हिमाचल Trending

पुस्तकें ज्ञान और सृजन का आधार: राज्यपाल

Read in:Hindi

शिमला/नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज नई दिल्ली में करुणा फांउडेशन एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इन्द्रप्रस्थ साहित्य महोत्सव की अध्यक्षता की। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान और सृजन का आधार हैं। यह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ कला व साहित्य को भावी पीढ़ियों तक पहंुचाने का सशक्त माध्यक हैं।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छी पुस्तकें पढ़ने से न केवल ज्ञानार्जन होता है बल्कि पाठक में सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण भी विकसित होता है।
उन्होंने कहा कि साहित्य जीवन की एक अटूट कड़ी है और भारत ने हजारों वर्षों में इसे सहेजा एवं संवारा है। साहित्य एवं अन्य विधाओं का संवर्द्धन कर हमने पूरे विश्व के समक्ष अपनी इस ज्ञान परम्परा को रखने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय साहित्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सृजनात्मक क्षमता भी प्रदर्शित होती है। वर्तमान में अच्छी किताबों के प्रकाशन के साथ-साथ पाठकों में पुस्तकें पढ़ने की रूचि पैदा करने की नितांत आवश्यकता है।
राज्यपाल ने इन्द्रप्रस्थ साहित्य महोत्सव के आयोजन के लिए करुणा फांउडेशन के प्रयासों की सराहना की।