Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर विशेष

Read in:Hindi

फाजिल्का, लीलाधर शर्मा:
भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, जननायक और कुशल राजनीतिज्ञ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज 100वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। भाजपा शासित राज्य सरकारें 2014 से इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।
अटत विहारी वाजपेयी फाजिल्का कई बार आते उन्हें फाजिल्का के कार्यकर्ताओं से काफी लगाव था। नगर के ऐतिहासिक घंटाघर पर उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित कर भारत पाक के बीच हुए युद्धों में शहीद हुए सैनिकों को भी नमन किया। उस समय उनके साथ फाजिल्का के प्रसिद्ध वैद्य स्व. वृंदावन शर्मा, प्रमुख नेता चौ. आद लाल जाखड़ भी साथ रहें। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. किशोर चंद भठेजा के घर भी वो भोजन कर के गए थे। फाजिल्का की घासमंडी में भी कई जलसे करके गए। भाजपा को आगे लाने में उन‌का विशेष रोल रहा। मैं उनके साथ फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर पर भी गया जब वो विदेश मंत्री थे। पूर्व विधायक स्व. गिरधारा सिंह के घर उनके साथ बैठ भोजन किया था वो भी याद आ रहा है। अटल बिहारी वाजपाई जी के जन्म दिन के 99 वर्ष पूरे होने व 100 वर्ष में प्रवेश होने पर उनको जयंती पर उन्हें नमन करते हैं और उन‌के बताए रास्ते पर चल देश की सेवा करते रहेगें।

0 Comments