Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

फर्जी पुलिसकर्मी साथी सहित गिरफ्तार, .32 बोर की पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस पकड़े

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
ट्रैफिक इंचार्ज जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने लोहड़ी के दिन जवाहरपुर हल्दीराम के पास नाका लगाया था और रास्ते में अंबाला की ओर से एक सफेद रंग की फोर्ड एंडेवर हिमाचल गाड़ी आ रही थी, जब उसके चालक को रोककर पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो वाहन चालक ने खुद को पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया। गुर अमृत सिंह (अमृत) ने अपना परिचय पत्र दिखाया। जिस पर किसी अधिकार की मोहर नहीं थी और न ही जारी करने वाले अधिकारी का नाम बताया जा सका।  (MOREPIC1)

पुलिस ने बताया कि वाहन के चालक ने वहां से भगाने की कोशिश की, लेकिन यातायात अधिकारियों ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके साथ बैठे गुरविंदर सिंह की तलाशी ली तो उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिसके संबंध में गुरविंदर असले का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया सका। दोनों आरोपियों को पुलिस ने डेराबस्सी पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों की पहचान गुरु अमृत सिंह निवासी टावर ई वेब एस्टेट वेब गार्डन सेक्टर 85 मोहाली, गुरविंदर सिंह निवासी सेक्टर 67 मोहाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 170, 419, 420, 465, 468, 471 व आईसीसी 25, 27, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड प्राप्त किया है।

0 Comments