Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

फ़रीदकोट की आरा मार्केट और ज़िला एस.बी.एस. नगर का गाँव लालेवाल अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने फ़रीदकोट शहर की आरा मार्केट और ज़िला एस.बी.एस. नगर के गाँव लालेवाल को भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन घोषित किया है। भोपाल की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आई.सी.ए.आर) -राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, द्वारा यहाँ से भेजे सैंपलों में स्वाईन फीवर की पुष्टि की गई है।
पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इन स्थानों में बीमारी की रोकथाम के लिए ‘‘जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और कंट्रोल एक्ट, 2009’’ और ‘‘अफ्रीकन स्वाईन फीवर के नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए राष्ट्रीय कार्य-योजना (जून 2020) ’’ के अंतर्गत पाबंदियाँ सख़्ती से लागू कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि बीमारी केन्द्रों से 0 से 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र ‘‘संक्रमण ज़ोन’’ और 1 से 10 किलोमीटर (9 किलोमीटर) तक के क्षेत्र ‘‘निगरानी ज़ोन’’ होंगे। इन क्षेत्रों से कोई जिन्दा/मरा हुआ सूअर, मीट या कोई सम्बन्धित सामग्री ना बाहर ले जाई जाएगी और ना अंदर लाई जा सकेगी।