Monday, 09 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात
पंजाब Trending

फाजिल्का वूमेन सेल की एसएचओ रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
जिला मुख्यालय में पंजाब पुलिस के वूमेन सेल में बतौर एसएचओ तैनात बख्शीश कौर को ₹10000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया, विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि फाजिल्का तहसील के गांव मंडी हजूर सिंह निवासी हरदयाल सिंह ने विजिलेंस विभाग के अधिकारियों को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बेटी के साथ बदसलूकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ की गई शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए एसएचओ ने ₹40000 की मांग की थी लेकिन बाद में ₹20000 में सौदा तय हो गया इस बाबत एक किस्त एसएचओ बख्शीश कौर को पहले दी जा चुकी थी जबकि ₹10000 रिश्वत वसूलते हुए बख्शीश कौर को विजिलेंस की टीम ने दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में रंगे हाथों काबू कर लिया, एसएचओ के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर कार्यालय में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई को किया गया है। फिलहाल पुलिस की टीम पकड़ी गई एसएचओ से पूछताछ कर रही है।

0 Comments