Sunday, 07 June 2026
Breaking News
एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील
पंजाब Trending

फ्लाइओवर के नीचे चार पिलरों को बतौर सेंपल पैटिंग कर सजाया

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:

चंडीगढ़—अंबाला हाइवे पर बने फ्लाइओवर के नीचे सौंदर्यकरण करने की बात लंबे समय से चल रही है और एक दो जगह पिलरों को पेंटिंग कर छोड़ा भी हुआ है। जो हर बार चुनावों की भेंट चढ़ जाते है। एनएचआईए ने इस बार पटियाला चौक में बतौर सेंपल चार पिलरों को खूबसूरत पेंटिंग कर सजा दिया है और बाकी पिलरों के लेटर लिखकर अप्रूवल के लिए भेज दिया बताया गया है। जिसे मंजूरी मिलने की बात कही जा रही है। लेकिन अब सवाल यह पैदा होता है कि इसकी देख रेख की जिम्मेवारी किसकी है? पिलरों पर पोस्टर, फ्लेक्स लगा दी जाती है, जिस कारण उनपर खर्च किए गए करोड़ो रूपये बर्बाद हो जाते हैं। नगर काऊंसिल व एनएचआईए दोनों की जिम्मेवारी बनती है कि इसकी देखरेख की जाए, लेकिन कंट्रोल दो हाथों में होने के चलते कोई भी इस ओर ध्यान नही देता ओर पोस्टर लगाने वाले धड़ल्ले से अपना काम करते है। (SUBHEAD)
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यदि इसके लिए कोई जुर्माना आदि रखा जाए तो इसे रोका जा सकता है। लेकिन यहां एक सवाल ओर खड़ा होता है कि कार्रवाई या जुर्माना किस के खिलाफ किया जाए। क्योंकि ऐड करने वाले तो पोस्टर लगाने का ठेका किसी भी वेंडर को दे देते है, लेकिन पोस्टर लगाने वाले ठेकेदार पोस्टर लगाकर निकल जाते है। ऐड कंपनी ओर पोस्टर लगाने वाले ठेकदारों दोनों के खिलाफ कार्रवाई होने की मांग उठाई जा रही है।
सौंदर्यकर्ण हर बार चढ़ा राजनीति की भेंट:
फ्लाइओवर के नीचे सौंदर्यकर्ण करने के काम 2017 में चुनावों से पहले उस समय के विधायक शर्मा ने करवाया था ताकि चुनावों में उनका फायदा मिल सके। उस समय पूर्व विधायक शर्मा ने आपने कार्यालय के सामने कुछ ओर जीएस मेमोरीयल स्कूल के सामने कुछ पिलरों को पेंटिंग करवाई। चुनावों के बाद काम बंद हो गया था। जिसके बाद कांग्रेस की सरकार आई ओर 2019 लोकसभा चुनावों के समय महारानी परनीत कौर ने चुनावी फायदा लेने के लिए दो करोड़ की लागत से सुंदरीकरण करने का दावा किया, काम भी शुरू हुआ लेकिन फिर चुनावों के बाद अधर में लटक गया था। अब जाकर एनएचआईए ने दुबारा से सुंदरीकरण प्रकिर्या के पेंटिंग का काम शुरू करवाया है।

पटियाला चौक से लेकर चंडीगढ़ की तरफ ही किया जा रहा है काम, दूसरा हिस्से में फैली हुई है गंदगी:
हालंकि फ्लाइओवर के नीचे सौंदर्यकर्ण का काम बड़ी धीमी गति से चलाया जा रहा है, जिस में पटियाला चौक से लेकर जेपी अस्पताल तक दोनों ओर ग्रिल लगा दी गई है, अंदर फुटपाथ बना दिया गया है, कुछ पेड़ पौधे भी लगाए हैं और लोगों को बैठने के लिए बेंच भी लगाए गए हैं। इसके इलावा अंदर लाइट्स लगाई गई है जो अभी तक चालू नही हुई। वहीं पटियाला चौक से अंबाला की तरफ कोई सौंदर्यकर्ण नही हुई है, पुल के नीचे गंदगी ही गंदगी नजर आती है। यहां तक की फ्लाइओवर के नीचे प्रवासी मजदूरों ने भी डेरा डाला हुआ है। जिन्हें हटाने के लिए काऊंसिल कर्मचारी कई बार कोशिश कर चुके हैं, लेकिन वह फिर आ जाते हैं।

फ्लाइओवर के नीचे खुले में लोग करते हैं शौच:
फ्लाइओवर के नीचे गंदगी के साथ ही लोग पेशाब व शौच भी कर देते हैं, लावारिश घूम रहे मवेशी भी यहां बैठे रहते हैं और यहां गंदगी फैलाते रहते है। प्रसाशन को इस ओर ध्यान दिये जाने की मांग भी उठ रही है।

सौंदर्यकर्ण का काम चल रहा है, पटियाला चौक पर चार पिलरों को बतौर सेंपल पेंट कर चित्रकारी की गई है। बाकी पिलरों पर पैटिंग करने के लिए विभाग को लिखत में पत्र भेजा है, उमीद है कि 15 दिन के अंदर अप्रूल आ जाएगी। पटियाला चौक से लेकर जेपी अस्पताल तक ही पेंटिंग की जाएगी बाकी उसके बाद देखेंगे।
— अखिलेश तिवारी, एनएचआईए प्रोजेक्ट डायरेक्टर