Saturday, 06 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब

बच्ची को बेदर्दी से पीटने का: चाइल्ड हेल्पलाइन पहुंचा तो टीम डेराबस्सी पहुंची

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
ग्राम बरौली में बुआ फूफा द्वारा अपनी 15 वर्षीय भतीजी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया।
चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम समन्वयक शीतल संगोथा ने डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायल बच्ची के बयान दर्ज किये और पुलिस को उचित कार्रवाई कर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल लाने वाले परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल में मौजूद टीम की ने बताया कि हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद वे डेराबस्सी आए थे। ग्रामीणों ने उक्त बालिका के हाथ-पैर बंधे होने का वीडियो प्रस्तुत किया, जिसे देखकर स्पष्ट हो रहा है कि बालिका को उसके बुआ फूफा द्वारा पीटा जा रहा है। पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
डेराबस्सी थानाध्यक्ष जस कंवल सिंह सेखों ने बताया कि बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और जल्द ही मामला दर्ज कर लिया जायेगा।
गौरतलब है कि 15 वर्षीय रुखसाना गांव बरौली में अपने दादा के साथ रहती है, जिसके पिता की मौत के बाद उसकी मां भी उसे छोड़कर चली गई है। बच्ची के साथ रहने आए उसके बुआ और फूफा पर बच्ची से मारपीट का आरोप है। घर में हाथ-पैर बांधकर रखी गई बच्ची को कल ग्रामीणों और परिजनों ने बुआ फूफा के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले आए। उन्होंने बच्ची के साथ मारपीट करने वाली बुआ फूफा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डेराबस्सी थाने में मौजूद लड़की की बुआ ने अपने पक्ष में सफाई देते हुए बताया कि लड़की घर से बाहर जाती थी, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसे बांध कर रखा गया था।