Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

बलटाना ओवर पास निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बलटाना लाइट प्वाइंट पर ओवर पास बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, जिस के चलते सड़क किनारे बनी ड्रेन को तोड़कर स्लिप रोड तैयार की जा रही है। लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी निर्माण के दौरान सेफ्टी नॉर्म्स का इस्तेमाल नहीं कर रही है। बलटाना लाइट प्वाइंट से जीरकपुर जाने वाले सड़क किनारे बनी ड्रेन को तोड़े दो दिन हो चुके हैं लेकिन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अभी तक खुली पड़ी ड्रेन में न तो सेफ्टी टेप लगाई है और न ही लोहे के चादरों से दीवार बनाई गई है जो हरेक निर्माण कार्य में कंपनी द्वारा बनाई जाती है ताकि कोई हादसा न हो। हालंकि कंपनी ने यहां लकड़ी की ब्ललियां लगाई हैं जिन में से कई ब्ललियां दो पहिया वाहन से टकराकर टूट गई है। सर्दी के कारण इस समय धुंध बहुत ज्यादा है तो विजीबिल्टी कम होने के कारण हादसा का खतरा बना हुआ है।  (MOREPIC1)

बीते कल एरो सिटी रोड पर ड्रेन वर्क चल रहा था जिस में गिर कर एक मवेशी की मौत हो गई थी और दिखाई न देने के कारण उसे दो दिन बाद बाहर निकाला गया था। यही कारण है की धुंध के दिनों में विजी बिल्टी कम होने के कारण हादसा किसी भी समय हो सकता है।  (SUBHEAD)

हमने पीछे काम लगाया हुआ है, वहां चादर लगाकर दीवार बनाकर काम किया जा रहा है। यहां अभी खुदाई की है। ब्ललियां हमने लगा दी है और जल्द ही चादर लगाकर दीवार बना दी जाएगी।
— गुरजीत सिंह, साईट इंजीनियर

0 Comments