Thursday, 26 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
पंजाब Trending

बलटाना: मेन मार्केट में रेहड़ी-फड़ियों से रोज लगता है जाम

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर एमसी की टीम ने बुधवार को बलटाना मेन मार्केट में एन्क्रोचमेंट हटाने की कार्रवाई की। लेकिन यह कार्रवाई भी हर बार की तरह खानापूर्ति ही साबित हुई। मार्केट में काफी संख्या में फल सब्जी, बर्गर, चाट, नूडल आदि की रेहड़ियां लगी हुई थी। टीम ने यहां पहुंचकर कुछ दुकानों के बाहर रखा सामान उठाया। दो- तीन रेहड़ियां भी उठाई। इस दौरान ज्यादातर रेहड़ियों वाले यहां से गायब हो गए। दुकानदारों ने सड़क पर रखा अपना सामान दुकानों के अंदर रख लिया। दुकानों के सामने चक्कर लगाने के बाद टीम फर्नीचर मार्केट की ओर निकल गई। कुछ देर तो सड़क पर एन्क्रोचमेंट नहीं दिखी। लेकिन एमसी की टीम के यहां से जाने के करीब आधे घंटे बाद ही रेहड़ियां वापस सड़क पर आकर खड़ी हो गई। कई दुकानदार भी अपना सामान दुकानों से निकालकर फिर से सड़क पर लगाने लगे। रेहड़ी- फड़ियों के कारण शाम 6.30 बजे के बाद यहां काफी संख्या में रेहड़ियां लग गई। इससे हर रोज की तरह ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।
लोग बोले- सिर्फ दिखावे के लिए होती है कार्रवाई:
जीरकपुर एमसी यहां एन्क्रोचमेंट हटाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। एन्क्रोचमेंट के खिलाफ एमसी की कार्रवाई को लेकर लोगों का कहना है कि यह सिर्फ दिखावा है। असल में जीरकपुर एमसी एन्क्रोचमेंट हटाने के लिए गंभीर नहीं है। ऐसे में एन्क्रोचमेंट करने वालों का हौसला बढ़ गया है। सख्ती से कार्रवाई नहीं होने के कारण ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

0 Comments