Friday, 27 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
पंजाब Trending

बाईक सवार सिलेंडर चोरी करके फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
दोपहर के समय तहसील सड़क खड़ी पर सिलैंडरों की भरी गाड़ी से मोटरसाइकिल सवार दो युवक चोरी सिलैंडर करके फरार हो गए। चोरी की सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गाड़ी चालक वरिन्द्र ने बताया कि वह एच. पी. गैस एजेंसी में नौकरी करता है और लोगों के घरों में रसोई गैस वाले सिलैंडर सप्लाई करता है। शुक्रवार दोपहर समय वह तहसील सड़क पर सिलैंडरों वाली गाड़ी खड़ी करके एक घर में सिलैंडर देने के लिए गया था और जब उसने वापस आकर देखा तो 1 सिलैंडर गायब था। इसके बाद जब उसने सड़क पर स्थित एक अस्पताल में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें मोटरसाइकिल 2 युवक सवार उसकी गाड़ी से गैस सिलैंडर चोरी करके ले जाते दिखाई दिये। उसने बताया कि इससे लगभग 1 माह पहले भी तहसील सड़क से ही उसकी गाड़ी से सिलैंडर चोरी हो गया था और गत लगभग डेढ़ वर्ष में 6 सिलैंडर इस अंदाज़ में चोरी हो चुके हैं। उसने बताया कि चोरी हुए सिलैंडर की कीमत लगभग 3500 रुपए है। उधर थाना प्रमुख जसकंवल सिंह सेखों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है व जल्द ही चोर काबू कर लिए जाएंगे।

0 Comments