Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बिजली की तार गिरने से भैंस मरी, पावरकॉम खिलाफ रोष व्यक्त

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
अम्बाला कालका रेलवे लाईन के निकट अमरदीप कालोनी में बिजली के करंट वाली तार गिरने से घटित हादसे में एक भैंस की मौत हो गई। परिवार ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दुर्घटना पवारकॉम विभाग के अधिकारियों की लापरवारी करके हुई है, जिस कारण उनका डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है और बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी अनुसार अमरदीप कालोनी में पिछले काफी समय से बिजली की तारों की खस्ता हालत हो रखी है। कालोनी के रिहायशी क्षेत्र से गुजरती यह तारें ढीली पड़ कर नीचे लटक रही हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बारे उन्होंने पावरकाम विभाग को कई बार शिकायत देते हुए तारें ठीक करने के लिए भी कहा लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। पावरकाम द्वारा इस्तेमाल लापरवाही के चलते तारें टूट कर उनके पशुओं पर गिर पड़ी। इस दुर्घटना में एक गर्भवती भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 भैंसें बाल बाल बच गई। परिवार ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि गनीमत रही कि इस दुर्घटना के समय कोई भी व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं थी, जिस करके जानी नुकसान होने से बचाव हो गया।
इस बारे बात करने पर पावरकाम के एस.डी.ओ. गुरजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments