Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

बिना बिजली पानी तड़प रहा शहर, हर तरफ मची हाहाकार

Read in:Hindi

जीरकपुर (कृतिका)
गर्मी बढ़ने के साथ—साथ बिजली पानी की समस्या इतनी बढ़ गई है कि शहर में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। कहीं बिजली नहीं है और कहीं पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। इस सबका कारण बिजली के लंबे कट बताए जा रहे हैं। गर्मी दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है जिस कारण तापमान 44 डिग्री पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में विभाग द्वारा 47 तक पहुंचने की संभवनाए जताई जा रही हैं। गर्मी के ऐसे मौसम में पानी और बिजली की सप्लाई बहुत जरूरी हो जाती है। जबकि शहर में बीते कुछ दिनों से बिजली की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। शहर में कुछ ऐसे इलाके भी हैं जिनमें पूरी रात लाइट नहीं आई और जिससे इन्वर्टर खत्म हो गए, मोबइल चार्ज करने के लिए बिजली क्या इन्वर्टर भी नहीं बचा।

अभी तो बिजली फ्री नहीं हुई कि यह हाल, बाद में क्या होगा
वैसे तो पूरी शहर बिजली पानी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन वीआईपी रोड की जयपुरिया सोसाइटी, हर मिलाप नगर, ढकोली, कृष्णा इंकलेव, गाजीपुर रोड पर स्थित सर्व मंगल इंकलेव और बलटाना क्षेत्र में पूरी रात बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि आप की सरकार द्वारा 300 यूनिट माफ करने का ऐलान किया गया है। यदि अभी यह हाल है तो बिजली फ्री होने के बाद क्या हाल होगा। उस समय तो बिजली मुश्किल से ही आएगी। गर्मी की तपस में लोगों का बुरा हाल हो चूका है, लोगों का कहना है की शहर में इतनी बिल्डिंगे बन गई है की पेड़ नजर तक नहीं आते जिस कारण गर्मी इतनी बढ़ गई है।
कृष्णा इंकलेव निवासी शकुंतला देवी, पुष्पा रानी, करुणा डंगवाल, कमला जोशी, प्रियंका, पार्वती चंद, सुमन, कमलजीत कौर और राजरानी ने बताया कि अब तो घर में रहना मुश्किल हो गया है। बच्चे व बजुर्गो को न तो बाहर चैन मिल रहा है और न ही घर में बिजली के बिना रहा जा रहा है। बिजली के बिना घरों में बीमार लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। पूरी-पूरी रात बिजली गुल होने पर लोग पावरकॉम के खिलाफ नाराजगी भी जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि बहुत सारी जगहों पर ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं, बावजूद इसके बिजली गुल ही रहती है। सोसाइटीयो के लोग घरों के बाहर बैठे बिजली का इंतजार करते देखे जा सकते हैं। वहीं गावों कि बात कि जाए तो छत गांव में पूरी रात बिजली नहीं रही छत गांव में वीरवार और शुक्रवार को रात में बिजली न आने से लोग परेशान रहे। लोहगढ़ और नगला गांव में बिजली कि समस्या से लोग परेशान नजर आए।लोगों का कहना है कि जगह-जगह ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बंद हो रहे हैं। यही हाल पटियाला रोड पर भी रहा। रात को यहां कई बार बिजली गुल हुई। शहर में हर हिस्से में बिना बताए बिजली के कटों से लोग परेशान हैं और पवरकाम विभाग बिना कोशिश व दिलासों के कुछ नहीं कर रहे हैं।

तपती गर्मी में पानी के लिए तरसे लोग:
ढकोली क्षेत्र में पड़ती न्यू गणेश विहार कॉलोनी के लोग पिछले दो दिन से पानी कि समस्या से जूझ रहे हैं। जिसका कारण भी लोग बिजली कटौती को ही बता रहे है। जबकि नगर काऊंसिल भी उनकी मदद नहीं कर रही है और अब लोग खुद के पैसों से टैंकर मंगावाकर पानी की कमी को दूर कर रहे हैं। स्थानीय निवासी संगीता, कविता, आशा, कुलविंदर कौर, जोरावर सिंह, सुनीता, किरपाल कौर आदि ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर तो टैंकरों से गुजारा किया जा रहा है लेकिन जो लोग दूसरी और तीसरी मंजिल पर बालटियां लेकर चढ़ना आसान नहीं है। वहीं लोगों ने यह भी बताया कि न्यू गणेश विहार में न तो ट्यूबवेल है और न ही सप्लाई का कोई इंतजाम है। महिलाओं ने कहा कि यदि जल्द पानी कि समस्या का हल नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन संघर्ष तेज करना पड़ेगा।

हमारी सरकार को अभी दो महीने ही हुए हैं, जीरकपुर का ऐसा हाल पिछली सरकारों द्वारा किया गया है। बिल्डिंगे इतनी बना दी गई लेकिन लोगों कि उनके मुताबिक सुविधा नहीं दी गई। सबसे पहले पानी और फिर बिजली कि समस्या को हल किया जाएगा। गर्मी बहुत ज्यादा हो गई है पावरकाम अधिकारियों को ट्रांसफार्मर को कपेस्टी बढ़ाकर समस्या को हल करने के आदेश दे दिए गए हैं। बरसात के मौसम से पहले पहले बिजली पानी कि किल्ल्त को दूर कर दिया जाएगा।
— कुलजीत रंधावा, हल्का विधायक डेरा बस्सी।

ओवरलोडिंग कि वजह से परेशानी हो रही है टीमें लगी हुई हैं। काम किया जा रहा है।
— एच एस ओबराय, एकशियन पावरकाम विभाग जीरकपुर।