Sunday, 11 October 2026
Breaking News
भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है?
पंजाब Trending

बीएसएफ ने सीमावर्ती ग्रामीणों हेतु निशुल्क मेडिकल कैंप लगा बांटी निशुल्क दवाइयां

Read in:Hindi

फाजिल्का, लीलाधर शर्मा:
सीमा सुरक्षा बल की 52वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम तहत भारत पाक सीमा की जोधेवाला चौकी पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर अतुल फुलजेले (आईपीएस) आई.जी. बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर उनके साथ कमांडेंट महेश्वर प्रसाद ने मिल सीमावर्ती ग्रामीणों में सैकड़ो गर्म कंबल, स्कूलों में पीने के पानी हेतु आर ओ मशीनें, खेलों का सामान, किताबें और अन्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर निशुल्क मेडिकल कैंप लगा दवाइयां भी दी गई।
आईजी अतुल फुलजेले ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि देश विरोधी ताकतों का मुकाबला कर रही बीएसएफ का साथ दें। कोई भी ड्रोन जैसी चीज दिखाई दे तो बीएसएफ को सूचना दें, बीएसएफ हमेशा किसानों के साथ है।  (MOREPIC1)
इस अवसर पर कमांडेंट महेश्वर प्रसाद के साथ द्वितीय कमान अधिकारी रमेश कुमार, नरेश सहारण, दिनेश शर्मा और मनोज कपूर डिप्टी कमांडेंट भी उपस्थित रहे। पंजाब बॉर्डर एरिया किसान यूनियन द्वारा फूलों के बुके दे मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।

0 Comments