Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

बी.एस.एफ़. की सर्वोत्तम 66वीं बटालियन द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण महिलों हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
सीमावर्ती गाँव महतम नगर के मिडल स्कूल में सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बी एस एफ़ की सर्वोत्तम 66 वी बटालियन द्वारा किया गया।
श्रीमती स्मृति वर्मा, छियासाठ बटालियन बावा अध्यक्षा की मार्गदर्शन में उपरोत मेडिकल कैंप विशेष रूप से महिलों और बच्चों के लिए आयोजित किया गया। मेडिकल कैंप का उदघाटन श्रीमती रीना, क्षेत्रीय BWWA प्रेसीडेंट सैक्टर हेडक्वार्टर अबोहर, तथा डॉक्टर (श्रीमती) नीता पालीवाल उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) सीमांत मुख्यालय जालंधर द्वारा किया गया। श्री अरुण कुमार वर्मा कमाण्डेंट 66वी बटालियन ने सभी गणमान्य अतिथि गण का स्वागत किया।
इस आयोज़न में बड़ी संख्या में सीमावर्ती गाँव में रहने वाली महिलाें और बच्चे लाभांतीत हुऐ, जिनमे मुख्य गाँव महतम नगर, दोना नानक, राम सिंह की भैनी, झांगड़ भैनी, रेता वाली भैनी, गुलाबा भैनी, गाँव मोज़म, माहर खीवा, तथा अन्य सीमावर्ती गाँवों में रहने वाली औरतों और बच्चों ने भी इस मेडीकल कैंप में आ कर मेडीकल डॉक्टर्स से चैक करवाया और मुफ्त मेडिसिन का भी लाभ उठाया। यह शिविर मुख्यतया महिलाओं एवं बच्चों के लिए लगाया गया था।  (MOREPIC1)
शिविर में आने वाले रोगियों की जाँच के लिए बी एस एफ़ तथा सिविल के सीनियर डॉक्टर मौजूद रहे। जिनमें डॉक्टर (श्रीमती) पियाली नाथ (प्रसूति रोग विशेषज्ञ), (श्रीमती) मिली मूर्मू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रिय मुख्यालय अबोहर, डॉक्टर शिवांगी (प्रसूति विशेषज्ञ) डॉक्टर सुरेश कंबोज (मेडिसिन) डॉक्टर गुरमीत (होमियोपैथी), प्रमुख थे ।
डॉक्टर्स ने रोगियों की जाँच कर रोग के अनुसार दवाई लिखी, जो रोगियों को 66 बी बटालियन ने निःशुल्क वितरित की तथा इस दौरान 66 वी बटालियन द्वारा ग्रामीण महिलाओं को प्रयापात मात्रा में मुफ्त सैनिटरी पैड भी वितरित किए गये।
शिविर के आयोजक श्री अरुण कुमार वर्मा कमांडेण्ट 66 वी बटालियन ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के मेडीकल कैंप आने वाले समय में एक बार फिर से सीमावर्ती गाँवों में किये जाएँगे ताकि सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले बुजुर्गों, महिलों और बच्चों को समय समय पर मेडिकल सुबधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कमांडेंट मोहदयाओं ने गांवों वालों को नशा मुक्ति के सम्बन्ध में भी जानकारी देते हुए महिला से गुजारिश कि के बे अपने घर पर बच्चों को और पुरषों को नशा मुक्ति के दुसप्राव से दूर रखने में मुख्य भूमिका निभाएं ताकि हम अपने आने वाली पीढ़ी को समय रहते इसे दुसभ्रव से मुक्त रख सकें।