Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

बुआ-फुफड पर भतीजी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
गांव बरौली में बुआ—फुफड पर अपनी 15 वर्षीय भतीजी को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। बच्ची को घर में हाथ-पैर बांधकर रखने पर ग्रामीणों व परिजनों ने बुआ फुफड के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  (SUBHEAD)
अस्पताल में बच्ची के साथ मौजूद मोनू, बलजीत कौर, रुबीना, फातिमा, रज़िया समेत अन्य ने आरोप लगाया कि 15 वर्षीय रुखसाना खान के पिता की मौत हो चुकी है, कई साल पहले उसकी मां दोनों बहनों को छोड़कर चली गई थी। दोनों बहनें अपने दादा के पास रहती थीं। कुछ समय पहले उनके बुआ-फूफड़ और बच्चे भी यहां रहने लगे। कई महीनों से इसकी बुआ और फूफड़ रुखसाना को पीट रहे हैं, जब कोई उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो दोनों उससे लड़ने लगते हैं। जब घर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो ग्रामीण इकट्ठा हुए और बच्ची को बचाने के लिए घर में घुस गए। जब वे घर में दाखिल हुए तो रुखसाना जमीन पर औंधे मुंह पड़ी थी, उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। उन्होंने कहा कि बच्ची शोर न मचाए इसके लिए उसके मुंह में गेहूं के दाने ठूंस कर कपड़े से बांध देते थे। उन्होंने बच्ची के हाथ-पैर खुलवाए और घायल रुखसाना को इलाज के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है।
थानाध्यक्ष जसकंवल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है, लड़की समेत ग्रामीणों के बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी।