Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बुटीक की दुकान से चोर चांदी की चेन व आठ हजार की नकदी चोरी कर हुआ फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी नगर परिषद के गुलाबगढ़ रोड स्थित एक महिला के बुटीक का दरवाजा तोड़ चांदी की चेन व आठ हजार की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार गुलाबगढ़ स्थित गिल कॉलोनी में रहने वाले बांके शर्मा की पत्नी सरिता शर्मा ने बताया कि वह 2012 से गुलाबगढ़ रोड पर अपना बुटीक चला रही है। उसका काम लेडीज सूट बनाना है। दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान का दरवाजा बाहर से बंद कर गिल कॉलोनी स्थित अपने घर खाना खाने गई। करीब तीन बजे जब वह वापस अपनी दुकान पर आई तो देखा कि उसकी दुकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब उन्होंने अंदर जाकर दुकान का सामान चेक किया तो देखा कि उनके पर्स से करीब छह-सात हजार रुपए और चांदी की चेन गायब है। उसे आभास हुआ कि उसकी दुकान से उक्त सामान और नगदी किसी चोर ने चुरा ली है। उन्होंने इसकी सूचना डेराबस्सी पुलिस को दी। पुलिस ने दुकान का दौरा किया और मामले की जांच शुरू की।

0 Comments