Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब

बेटों को नशों की गर्त में डूबने से बचाने का किया आहवान

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:

भाजपा महिला मोर्चा व महिला व बाल विकास बोर्ड की पूर्व अध्यक्षा विजय लक्ष्मी भादू ने कहा कि बेटी बचाओ का प्रचार तो बहुत हो लिया अब जरूरत है बेटों को बचाने की।
उन्होने डीएवी कालेज आडीटोरियम में मुख्यतिथि के रूप में संबोधन के दौरान कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने के दावों पर कोई भी सरकार खरी नहीं उतरी। हर मोहल्ले में नशे की दुकानें खुली हुई है। युवा पीढी नशों पर अंकुश लगाये जाने के कारण बर्बाद हो रही है। गांवों में ज्यादातर मजदूर नशे की गोलियों का सेवन करने के बाद काम करते हैं। वे इतनी दिहाडी कमाते नहीं जितने नशीली गोलियों पर खर्च कर देते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिये प्रभावशाली कदम उठाने होंगे।
श्रीमती भादू ने युवतियों से कहा कि वे भारतीय संस्कृति व सभ्यता के दायरे में रहते हुए पथभ्रष्ट होने से बचें तभी समाज को टूटने से बचाया जा सकेगा।
उन्होने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन, को भारतीय संस्कृति स यता से जुडी प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के आयोजन पर बधाई देते हुए युवा महोत्सव में सफलता के लिये शुभकामनाएं भेंट की।
दो दिवसीय समारोह के दौरान क्रिएटिव राइटिंग, कविता उच्चारण, कहानी लेखन, निबंध लेखन, फाइन आर्ट्स- लैंडस्केप ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, फुलकारी, पक्खी मेकिंग, गुड्डियां पटोले मेकिंग, परांदा मेकिंग, टोकरी मेकिंग, पीढी मेकिंग, रसा वट्टना, फोटोग्राफी, हेरिटेज क्विज, क्विज, यूजिकल आइटम- गजल, गीत फोक सौंग, ग्रुप सोंग, शब्द भजन, थीएट्रिकल आइट स नाटक, माइम लोकनाच- ग्रुप डांस , भंगड़ा, गिद्दा में विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डा. महाजन, डीन ईएमए प्रो. गुरराज सिंह चहल आदि ने मुख्यतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोकप्रिय कलाकारों प्रवीण पंकज व त्रिलोक सिंह बराड ने अपनी कला से उपस्थिति का मन मोह लिया।

0 Comments