Saturday, 25 July 2026
Breaking News
सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा
पंजाब Trending

भूपी राणा गैंग का सक्रिय गुर्गा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर के होटलों से हफ्ता वसूली व फिरौती मांगने वाले गेंगस्टर अंकित राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंकित राणा भूपी राणा गैंग का सक्रिय गुर्गा था और गैंग के लिए हफ्ता वसूली व फिरौती मांगने का काम करता था। बीती 17 जुलाई को बलटाना की फर्नीचर मार्किट में स्थित होटल रिलेक्स इन में अंकित राणा व उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी और उस समय अंकित राणा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया था। जबकि उस समय पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 7 दिन होटल की रेकी की थी। बावजूद इसके वह फरार हो गया था। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। हालांकि पुलिस बता रही है कि अंकित को पटियाला चौक से गिरफ्तार किया गया है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अंकित राणा को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।
रंगदारी लेने के लिए थे 10 गेंगस्टर:
बीती 17 जुलाई को होटल से रंगादारी लेने के लिए 10 गेंगस्टर आए थे, जिन में से करीब 4 व्यक्ति होटल की पहली मंजिल पर स्थित रिसेप्शन पर बैठे मैनेजर से पैसे लेने के लिए गए थे, जहां पहले से ही घात लगाई बैठी एजीटीएफ के टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कर्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक गुर्गे की टांग में गोली लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास घूम रहे गेंगस्टर मौके से फरार हो गए थे। बताया जाता है कि उनमें अंकित राणा भी था जो उस समय फरार हो गया था और अब छह महीने बाद अंकित राणा पुलिस के हथे चढ़ा है।
25 से 50 हजार रूपये तक की जाती थी हफ्ता वसूली:
हफ्ता वसूली का कारोबार बंबे जैसे शहरों में बड़ी गैंगों द्वारा किया जाता था। लेकिन अब छोटे छोटे शहरों में भी यह धंधा बड़े स्तर पर किया जा रहा है। जीरकपुर में अंकित राणा द्वारा अपने साथियों सहित हफ्ता वसूली की जा रही थी। नाम न छापने की शर्त पर होटल मालिकों ने बताया कि हम इससे काफी परेशान थे और किसी से 25, किसी से 35 और यहां तक की 50 हजार रूपये महीना भी लिया जाता था। जो उन्हें देने में मुश्किल तो होती थी लेकिन देना उनकी मजबूरी थी। क्योंकि पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही कर रही थी। जब कि कुछ होटलों वालों ने शिकायत भी की थी लेकिन उल्टा उन्हें नुक्सान हुआ। जिसके डर से वह हफ्ता देना ही ठीक समझते थे। वहीं उन्होंने बताया कि ज्यादा हफ्ता प्रवासी होटल मालिकों से ही लिया जाता था, लोकल व बड़े होटलों से वह हफ्ता वसूली नही करते थे।
अंकित राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अंकित राणा को बलटाना फर्नीचर मार्किट में हुई मुठभेड़ के बाद से ही हम उसको पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वह कई होटलों से हफ्ता वसूली करता था, लोग बोल नही रहे थे। लेकिन अब उसे पकड़ कर पुलिस पूरी जांच करने में जुटी हुई है, हमे उमीद है कि उससे काफी कुछ पता चलेगा। जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा।
— विक्रम बराड़, डीएसपी जीरकपुर व एनकाउंटर स्पेस्लिस्ट