Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

भ्रष्टाचार के आरोप में सिविल अस्पताल बठिंडा का कर्मचारी गिरफ्तार

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो को प्राप्त शिकायतों के आधार पर ब्यूरो ने सिविल अस्पताल बठिंडा में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर कई लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करके पैसे ऐंठने के आरोप लगाये थे।
यह जानकारी देते हुए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि जिला बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडियां निवासी निर्गुण सरगुन ग्याता सिंह ने इस हेल्पलाइन पर आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। विजिलेंस ने गहन जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी वरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी वीरिंदर सिंह ने शिकायतकर्ता निर्गुण सरगुन ग्याता सिंह से दो किश्तों में डेढ़ लाख रुपये (कुल 3 लाख रुपये) लिये थे। इसके अलावा गुरमेल सिंह पुत्र मिठू सिंह, मेहरजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, तारा सिंह पुत्र बलवीर सिंह, जगदीप सिंह पुत्र बाबू सिंह आदि से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई और प्रत्येक व्यक्ति से 2.5 लाख रुपये बहादुरगढ़ जंडियां निवासी गुरलाल सिंह पुत्र तारा सिंह द्वारा रुपये प्राप्त किये।
उन्होंने बताया कि पुलिस थाना विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज बठिंडा में मामला क्रमांक 3 दिनांक 11-07-2022 तहत आईपीसी की धारा 420 एवं भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।