Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब

मतदान स्वयं और देश के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
आधारशिला प्ले-वे कान्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों ने खेल खेल में मतदान की प्रक्रिया समझी। स्कूल के तीसरी से पांचवी कक्षा के हेड ऑफ डिपार्टमेंट मिस सपना नागपाल ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। बच्चों को लोकतंत्र में मतदान की गोपनीयता के बारे में भी बताया गया कि किस प्रकार मतदान गुप्त रूप से किया जाता है। इस प्रकार बच्चों ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए अपने- अपने उम्मीदवारों का मतदान गोपनीय तरीके से किया व चुनाव प्रक्रिया के बारे में बारीकी से समझा। बच्चों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों ने अपने-अपने उम्मीदवार के नाम व चुनाव चिन्ह के सामने बटन दबाकर इस प्रक्रिया को समझा। मिस नागपाल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि मतदान स्वयं और देश के प्रति प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है और कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ साथ ऐसी एक्टिविटीज बहुत जरूरी है।