Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस वाहन से टकराई, क्षतिग्रस्त वाहन के चालक ने बिना कार्रवाई एंबुलेंस भेज दी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
चंडीगढ़—अंबाला मेन रोड और डेराबस्सी के पास दो वाहन चालकों ने इंसानियत की मिसाल पेश की।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर शाम के समय वाहन अपनी गति से चल रहे थे। इसी बीच सड़क पर जा रही एक कार को अचानक कुछ हो गया और चालक ने ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे आ रही कार की उस कार से टक्कर हो गई। अचानक रुके वाहन के पीछे आ रही एंबुलेंस भी उक्त कार से टकरा गई। और हड़कंप मच गया। नियमानुसार पीछे आने वाले वाहन को दूरी बनाकर रखनी होती है और जब आगे वाला वाहन रुकता है तो पीछे वाले वाहन को रुकना होता है। एंबुलेंस की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक मरीज को एंबुलेंस से चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया जा रहा था, जो वेंटिलेटर पर थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस में मरीज की हालत देख दोनों वाहन चालकों ने समय की नजाकत को देखते हुए मानवता की मिसाल कायम करते हुए बिना कोई कार्रवाई किए वहां से एंबुलेंस भेज दी। क्षतिग्रस्त वाहन के चालकों ने कहा कि वाहन फिर से ठीक हो जाएगा, अगर उनकी वजह से किसी की जान को खतरा है तो वे खुद को जिंदगी भर माफ नहीं कर पाएंगे। क्षतिग्रस्त वाहन चालकों की इंसानियत देख राहगीर भी उनकी सराहना करते नजर आए।

0 Comments