Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

मशीन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
मुबारिकपुर पंडवाला रोड स्थित सीमेंट फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर की मशीन बेल्ट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि मुबारिकपुर के पंडवाला रोड स्थित सीमेंट फैक्ट्री में कार्यरत मुबारिकपुर निवासी बिहार निवासी जय नारायण का 24 वर्षीय पुत्र अर्जन सिंह घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में ले जाया जा चुका था। पुलिस जब पंचकूला सरकारी अस्पताल पहुंची तो उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।