Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

मारपीट, दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति पर केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी पुलिस ने देहरादून में विवाहित डेराबस्सी के गांव हैबतपुर की महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पाम सिटी हैबतपुर रोड डेराबस्सी निवासी वर्मा ने बताया कि उसकी शादी दीपक निवासी देहरादून से 2020 में हुई थी। माता-पिता ने अपनी क्षमता से ज्यादा शादी पर खर्च किया था, लेकिन आरोपी के ससुराल वाले कार की मांग करते हुए उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
2022 में बेटी का जन्म हुआ, जिसे ससुराल वालों ने स्वीकार नहीं किया और मुझे अलग कमरा दे दिया। बाहर आना-जाना भी बंद कर दिया। यह सारी बात अपने माता-पिता को बताई, परंतु जब उसके परिवार के लोग उसके ससुराल आए तो उन्हें घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया।