Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मार्किट में खड़े बात कर रहे दोस्तों के साथ पांच लोगों ने की मारपीट

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
मार्किट में खड़े चार युवकों के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात के खिलाफ 323, 341, 506 व 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए बयान में शिकायतकर्ता सतिंदर सिंह निवासी गुरु नानक कलोनी ढकोली ने बताया कि वह अपने दोस्त नरिंदर निवासीराम दरबार के साथ बलटाना मार्किट में खड़ा था और इसी दौरान नरिंदर के दो ओर दोस्त वहां आ गए। हम चारों खड़े बातें कर रहे थे तो इतने में एक लड़की भागती हुई उनकी तरफ, जिस के पीछे कुछ लोग भाग रहे थे। वह बोले कि लड़की मोबाईल छीन कर भाग रही है तो उन्होंने युवती को पकड़ने के लिए कहा। लोगों की आवाज सुन उन्होंने युवती को रोक लिया तो युवती मोबाईल उनके हाथ में देकर वहां से भाग गई। जिसके बाद एक युवक भागता हुआ वहां आया और बोला कि यह मोबाईल उसका है। जिसके थोड़ी देर बाद ही एक गाड़ी आकर वहां रुकी, जिस में से पांच युवक उतरे और बिना कुछ बोले उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस कारण उन्हें काफी चोटे लगी। लोगों ने उन्हें ढकोली सिविल अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत खराब होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments