Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

मिडल कक्षा की एनरोलमेंट व परीक्षा शुल्क वापिस लेने हेतु विद्यालयों को दिया गया अन्तिम अवसर

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा मार्च-2022 में मिडल कक्षा की एनरोलमेंट व परीक्षा शुल्क वापिस लेने हेतु विद्यालयों को अन्तिम अवसर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि मार्च-2022 में मिडल कक्षा की परीक्षाएं संचालित करवाने का निर्णय लिया गया था, जिसके लिए विद्यालयों द्वारा एनरोलमेंट तथा परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करवाया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सरकार के निर्णय अनुसार मिडल की वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 का आयोजन नहीं करवाया गया। शिक्षा बोर्ड ने कुल 3588 विद्यालयों/संस्थाओं से प्राप्त शुल्क वापिस करने बारे पहले भी सम्बन्धित विद्यालयों/संस्थाओं ई-मेल या पत्राचार के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे, जिनमें से 2668 विद्यालयों/संस्थाओं के प्रतिवेदन प्राप्त हुए हैं एवं इनकी फीस वापिस कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों/संस्थाओं ने फीस वापिसी बारे ई-मेल बोर्ड कार्यालय में नहीं भेजी हैं, उन विद्यालयों को अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है, ऐसे विद्यालय लैटर पैड व बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोफार्मा को पूर्णरूप से भरकर एक माह के अन्दर-अन्दर ई-मेल आई.डी. asmid@bseh.org.in के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर भिजवाना सुनिश्चित करें।