Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
हरियाणा Trending

मुख्यमंत्री ने सिरसा में किया श्री अरोड़वंश सेवा सदन का शिलान्यास

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि मैं अरोड़वंश समाज के पूर्वजों का आभारी हूं जो उन्होंने आरक्षण न लेकर पुरुषार्थ के रास्ते को अपनाया। इस रास्ते पर चलकर उन्होंने मेहनत की और देश की तरक्की में अहम योगदान निभाया। मुख्यमंत्री सिरसा में श्री अरोड़वंश सेवा सदन के शिलान्यास अवसर पर जनता को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज का अवसर समाज के उस वर्ग को याद करने का दिन है, जो स्वाभिमान और संघर्षशील भाव से काम करने वाला है। इस समाज ने देश के विभाजन के समय अपना सब कुछ खो दिया था और इसके बावजूद भारत में आने के बाद खेती, व्यापार, नौकरी व अन्य क्षेत्रों में मेहनत कर अपनी पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी विभाजन की पीड़ा को समझा और हर वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इससे युवा पीढ़ी को विभाजन की पीड़ा को समझने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अखंड भारत को आजाद करवाने का लक्ष्य लिया था लेकिन 14 अगस्त को विभाजन की वेदना झेली थी और 15 अगस्त को देश की आजादी की प्रसन्नता भी थी। इस दोहरे घटनाक्रम का साक्षी अरोड़वंश समाज बना था। यह विभाजन की पीड़ा हमें अपने बुजुर्गों से सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह समाज सब गंवाने के बाद भी पैरों पर खड़ा हुआ और अच्छे-अच्छे स्थानों पर पहुंचा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान निर्माताओं के समक्ष वंचित समाज के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान कर मुख्यधारा में लाने की बात पर विचार विमर्श हुआ था। इसमें विभाजन की त्राशदी झेलने वाले लोगों को आरक्षण दिया जाए या नहीं, इस पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं अरोड़वंश समाज के पूर्वजों का आभारी हूं, जो उन्होंने आरक्षण न लेकर पुरुषार्थ का रास्ता अपनाया। आज इस समाज ने बहुत तरक्की की और ख्ताति प्राप्त की। विज्ञान, व्यवसाय, नौकरी, व्यापारा, शिक्षा हर क्षेत्र में लोग आगे बढ़े हैं।
अग्रवंश और अरोड़वंश समाज का भाईचारा ऐसे ही बना रहे:
मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रवंश और अरोड़वंश समाज का भाईचारा ऐसे ही बना रहे। क्योंकि अरोड़वंश सेवा सदन का यह भवन अग्रवाल सेवा सदन के साथ बन रहा है। यह भाईचारा आगे की पीढ़ी के लिए जरुरी है। उन्होंने कहा कि अरोड़वंश समाज का यह भवन जहां बनाया जा रहा है, उसकी जमीन अलॉट में कई तरह की बाधाएं थी। इन्हें दूर करके समाज के काम को पूरा किया गया है।
अग्रवाल सेवा सदन व अरोड़वंश सेवा सदन हिंदुस्तान में मिशाल बनेगा: कांडा
विधायक गोपाल कांडा ने कहा कि ऐतिहासिक नगरी सिरसा की धरा पर अरोड़वंश सेवा सदन की आधारशिला रखी है। इसके आसपास बिश्नोई मंदिर, आर्य समाज मंदिर, शिव मंदिर पहले से ही हैं। अग्रवाल सेवा सदन व अरोड़वंश सेवा सदन बनने के बाद इस जगह का धार्मिक महत्व बनेगा और हिंदुस्तान में मिशाल बनेगा।