Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मोहाली आर.पी.जी. हमले के 11वें दोषी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

एसएएस नगर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस की तरफ से रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आर.पी.जी.) हमले में भूमिका निभाने वाले गुरपिन्दर उर्फ पिन्दू को गिरफ्तार करने के बाद समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई जंग को बड़ी सफलता मिली है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने दी। जिक्रयोग है कि 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19:45 बजे एक आर. पी. जी. हमला हुआ था।
गिरफ्तार किया गया मुलजिम पिन्दू, जोकि खेमकरन के गाँव भूरा कोना का निवासी है, कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का नज़दीकी साथी बताया जाता है और उक्त हमले के दौरान मुलजिम निशान सिंह और चड़त सिंह के लगातार संपर्क में था।
डीजीपी यादव ने बताया कि 25 अप्रैल, 2022 को मुलजिम चड़त सिंह, निशान सिंह और बलजिन्दर रैंबो आरपीजी और असाल्ट राइफल की खेप तरन तारन से अमृतसर लेकर आए थे और इस खेप अमृतसर के अल्फा मॉल के नज़दीक पिन्दू के घर पर रखी थी। उन्होंने आगे कहा कि दोषी ने उसी रात दोनों शूटरों-दीपक और एक नाबालिग को अपने घर में पनाह भी दी थी।
मुलजिम गुरपिन्दर पिन्दू की गिरफ्तारी से पंजाब पुलिस इस मामले में अब तक नौ मुलजिमों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक और मुलजिम जोकि नाबालिग है और हमला करने में शामिल था, को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एक अन्य मुलजिम की पहचान दीपक कुमार के तौर पर हुई है, को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आई.ए.) ने हाल ही में गिरफ्तार किया है, जिससे गिरफ्तारियों की कुल संख्या 11 हो गई है।
इससे पहले चड़त सिंह, निशान सिंह, जगदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह रैंबो, कंवरजीत सिंह बाठ, अनंतदीप सिंह सोनू, बलजीत कौर सुखी, लवप्रीत सिंह विक्की को पंजाब पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

0 Comments