Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

मोहाली में बंदी सिंघो की रिहाई के लिए करनाल से पैदल मार्च

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मोहाली में सजा पूरी कर चुके सिंघो की रिहाई के लिए करनाल की सिख संगत ने नेशनल जस्टिस फ्रंट द्वारा मोहाली में किए गए प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पैदल मार्च निकाला। यह रोष मार्च चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग परडेराबस्सी से गुजरते हुए मोहाली की ओर बढ़ा।  (SUBHEAD)
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि रेप के मामले में सजा काट रहे आरोपियों को अपने फायदे के लिए पैरोल दी जा रही है, जबकि सजा पूरी कर चुके सिंहों को रिहा नहीं किया जा रहा है। केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शनकारी युवक ने खुद को जंजीर से बांध लिया था। उन्होंने कहा कि हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बावजूद मोहाली-चंडीगढ़ की साझा सीमा पर पक्का मोर्चा का धरना जारी है, जिसे मजबूत करने के लिए वह करनाल से आए हैं। सिखों ने चिल्ला-चिल्ला कर शासकों का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई, 328 फार्मों के मुद्दे, ईशनिंदा की घटनाओं और बेहबल कलां गोलीकांड जैसे मुद्दों पर तत्कालीन सरकारों की उपेक्षा के कारण सिखों का गुस्सा लगातार फूटेगा।