Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

यातायात पुलिस ने दी स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल ज्यौली में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस मौके पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज जनकराज ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात के नियमों, पर्यावरण सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि कम उम्र के बच्चे कोई भी वाहन न चलायें, सड़क पर वाहनों को पार्किंग ना करने, बाएँ और दाएँ मुड़ते समय संकेतो के उपयोग करने, लाल बत्ती का उल्लंघना न करने, नशा करके वाहन को ना चलाने, बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे ना मारने, आपतकालीन वाहनों को पहल के आधार पर रास्ता देने, गलत साइड से ओवरटेक ना करने संबंधी बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को पुलिस से मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर कॉल कर सकते हैं।